बाबा कांशी राम




स्व
तंत्रता सेनानी बाबा कांशी राम का जन्म 11 जुलाई 1882 ई० को कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश का एक जिला) में हुआ था। वे एक क्रांतिकारी साहित्यकार थे। बचपन से ही पहाड़ी भाषा में कविताएं और गीत लिखने लगे। बाबा कांशी राम 'पहाड़ी गांधी' नाम से भी जाने जाते थे1919 ई० में पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उन्हें झकझोंर के रख दिया और वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बन गए। अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और कई बार जेल भी गए। उन्होंने आजादी मिलने तक काले कपड़े पहनने का प्रण लिया था।

Post a Comment

0 Comments